यह मेरे ब्लोग का पहला पोस्ट है, आज से मैने ओफिशियली लीखना आखिरकार स्टार्ट कर ही दिया है, मैं नही जानता की कितने एसे लोग होंगे जो मुजे पढना चाहते होंगे, कितने एसे लोग होंगे जो मेरी किताब को खरीदना चाहते होंग, क्यु की मेरी कहानिया और मेरी किताबे सिर्फ हिन्दी मैं ही आने वाली है। इसका कारन भी सिम्पल ही है, क्यु की मुजे अंग्रेजी नही आती है, पर क्या इससे फर्क पडता है? चलो देखते है की आने वाला भविष्य क्या लेकर आता है।
बात करें मेरे लिखने के बारे मैं तो मेरी सारी कहानीया और किताबे आपको रहस्य और काल्पनिक दुनिया में खिंच कर ले जाएगी। यह सारी कहानिया काल्पनिक होंगी। अगर आपको कल्पनाओ से भरी कहानिया पढना अच्छा लगता है, और आप हिन्दी भाषा में कम्फर्टेबल है तो यकीन मानिए, आपको मेरी जिसे कहानी कही नही मिलेगी।
अगर हेरी पोटर, लोर्डस ओफ ध रींग, पाइरेट्स ओफ केरेबिन जैसी ब्लोक बस्टर फिल्मे आपके दिल को छु लेती है, तो मेरे साथ चलने का यह रास्ता भी आपको उसी और ले जाएगा। क्यु की यह कहानिया आपको एसे ही कई सारी दुनिया में ले जाएगी।
मेरी किताब की बात करुं तो जो अभी मैं लिख रहा हुं वह किताब अब तक की सबसे बडी रहस्य और साहस से भरी सिरीज हो सकती है, क्यु की यह किताब सात किताबो की सिरीज होगी, जो की एक के बाद एक प्रकाशित की जाएगी। मैं दावे के साथ आपको कह सकता हुं की अगर यह किताब आप आधी छोड कर रुक सकते है तो मैं किताब लिखना हीं छोड दुंगा।
तो चलिए शुरु करते है, रहस्य की कहानीयो के साथ, रहस्यो के साथ। आप सभी जो मेरे साथ जुडने वाले है उसका दिल से आभार।